Sunday, November 7, 2021

जुआरियों - शराबियों पर कार्रवाई करने गये थे दारोगा ,जुआरियों ने पिटाई कर बनाया वीडियो और कर दिया वायरल

 


पूर्वी चंपारण में एक ASI की बिजली के पोल में बांधकर जमकर पिटाई की गई। मामला सुगौली थाना क्षेत्र की भरगांवा पंचायत के धर्मपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि धर्मपुर गांव में दिवाली की रात शराब के नशे में चूर जुआरियों ने जमकर बवाल किया। इसके बाद घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की लाठी-डंडों से धुनाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

                             

वायरल वीडियो में जमादार सीताराम दास के दोनों हाथ बांधकर पिटाई की जा रही है। सुगौली थानाध्यक्ष पर भी गलत टिप्पणी की जा रही है।

 उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।
इस बारे में पीड़ित जमादार सीताराम दास ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ शराब के नशे में चूर जुआरियों ने मारपीट की तथा गाली-गलौज की। सुगौली थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। दोषी व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।