Saturday, October 30, 2021

शर्मनाक हरकत:पालीताणा ST बस डिपो में युवक ने महिला कंडक्टर को बाल पकड़कर थप्पड़ जड़े, कर्मचारियों के सामने ही गालियां देता रह

मामला तीन-चार दिन पुराना है, जो वीडियो वायरल होने के चलते अब सामने आया है।

भावनगर जिले के पलिताणा एसटी डिपो में ड्यूटी पर तैनात महिला कंडक्टर के साथ एक शख्स द्रारा अशोभनीय बर्ताव का मामला सामने आया है। आरोपी ने डिपो के कर्मचारियों के सामने महिला कंडक्टर के बाल पकड़कर थप्पड़ जड़े। इसके अलावा वह सभी के सामने महिला को गालियां भी देता रहा। मामला तीन-चार दिन पुराना है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब सामने आया है।


वहीं, मौके पर मौजूद किसी भी कर्मचारी ने बीचबचाव की कोशिश नहीं की। हालांकि, इसी दौरान किसी ने वारदात का वीडियो बना लिया, जो गुजरात में वायरल हो गया है। हालांकिं, महिला ने पुलिस में युवक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया है। हालांकि, महिला सुरक्षा के मुद्दे पर इस घटना पर सवालिया निशान जरूर लग रहे हैं।


घटना को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला एसटी बस डिपो में महिला कंडक्टर है। गुरुवार दोपहर को महिला डिपो में थी। इसी दौरान एक शख्स आफिस के अंदर आ पहुंचा और महिला के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। महिला चुपचाप सुनती रही और जब उसका विरोध करने की कोशिश की तो युवक ने बाल पकड़ककर उसे थप्पड़ जड़ दिए।

                                                                          


डिपो के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार महिला के आरोपी युवक के साथ प्रेम संबंध हैं। किसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। डिपो के कर्मचारी दोनों को पहचानते हैं। इसके चलते इनके बीच हुए विवाद में पड़ने की किसी ने कोशिश नहीं की। वहीं, इस बारे में पुलिस का कहना है कि महिला ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। हम फिर भी वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई जरूर करेंगे।